छपरा, फरवरी 3 -- रोजाना लौट रहे दर्जनों मरीज, निजी क्लीनिकों में महंगी सुई लगवाने को मजबूर मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले 23 जनवरी से कुत्ता, सियार, बंदर समेत अन्य जानवरों के काटने पर दी जाने वाली अत्यंत आवश्यक एंटी रेबीज वैक्सीन पूरी तरह से अनुपलब्ध है। वैक्सीन नहीं होने के कारण प्रतिदिन दर्जनों मरीज अस्पताल पहुंचकर बिना इलाज के लौटने को मजबूर हैं। जानवरों के काटने के बाद समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगना जीवनरक्षक माना जाता है, लेकिन मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में इसकी अनुपलब्धता से मरीजों की जान जोखिम में पड़ गई है। मजबूरी में कई मरीजों को महंगे दाम पर निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग इलाज से वंचित रह जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल द्वारा एंटी रेबीज वैक्सीन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.