संभल, अप्रैल 2 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव लालबेग की मिलक में एक शादी से पहले होने वाले पारंपरिक मढ़ा कार्यक्रम में उस समय माहौल पूरी तरह बदल गया, जब आयोजन को भव्य बनाने के नाम पर बार बालाओं को बुलाकर डांस कराया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और देर रात तक गीत-संगीत के बीच बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बताया जा रहा है कि मढ़ा कार्यक्रम आमतौर पर पारिवारिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार इसे सार्वजनिक रूप देकर मनोरंजन का रूप दे दिया गया। तेज आवाज में डीजे, रंग-बिरंगी लाइटों और भीड़ के बीच बार बालाओं के डांस का लोगों ने खूब आनंद लिया। कई लोग इस दौरान वीडियो बनाते नजर आए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ने लगा और स्थानीय स्तर पर चर्...