संभल, जून 15 -- थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद निवासी नाजमीन पत्नी इरफान ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 14 जून की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी की कुछ महिला व उसका पति मौके पर पहुंच गया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लात घुसों तथा लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची बेटी सायमीन और पुत्र साहे मोहम्मद को पीट दिया। जिससे उनके चोट आई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- रंजिश में बुजुर्ग महिला को पीटा पुलिस ने तहरीर के आधार पर बसीमा, आफिया, मुस्ताक निवासी मुबारकपुर बंद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- रंजिश क...