संभल, अप्रैल 13 -- अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर असमोली पुलिस ने रविवार देर शाम मढ़न चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। लगभग 7 बजे शुरू हुए इस अभियान में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार के साथ पुलिस टीम ने मढ़न अड्डा सहित प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर सतर्क रहने की अपील की। क्राइम इंस्पेक्टर संजीव गिरी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...