रामपुर, दिसम्बर 15 -- सदर तहसील के गांव मड़ैयान उदयराज में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर जांच बैठा दी गई है। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ को जांच के आदेश किए हैं। गांव में नाली, पुलिया और हैंडंपप को रीबोर किए जाने में सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किए जाने का आरोप है। आरोप है कि गांव में प्रधान और सचिव की मिलीभगत से विकास कार्यों के लिए आई धनराशि का बंदरबांट किया जा रहा है। चमरौआ ब्लाक की ग्राम पंचायत मड़ैयान उदयराज में सड़क, नाले व नालियों के निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से की गई शिकायत में गांव में मेन रोड, नाली, पुलिया निर्माण व देवी स्थान पर स्कूल के पास हैंडपंप रीबोर में घोटाले किए जाने की बात सामने आई है। पदाधिकारियों का कहना है कि इन विकास कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का ...