पिथौरागढ़, अगस्त 23 -- प्रकाश, पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के मड़ेगांव में एक महिला को सांप ने डसा है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को 58 वर्षीय कलावती खेत से मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. शाहरूख ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया महिला का उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...