मिर्जापुर, अप्रैल 27 -- मिर्जापुर। चुनार तहसील परिसर में शनिवार को उप निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उप निबंधक पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि हमें हल्के में मत लीजिए, आधी तहसील हमारी भी है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल 'हिन्दुस्तान' अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर विधायक ने मौके पर ही उप निबंधक दीपक जायसवाल को फटकार लगाई। विधायक ने उप निबंधक दीपक से कहा कि हमें हल्के में मत लीजिए। हम वह विधायक नहीं हैं। यह भी पढ़ें- मैं जिसके बारे में लिख दूं, उसे ब्रह्मा नहीं बचा सकते, उद्घाटन में नहीं बुलाने पर भड़के भाजपा विधायक जिसके बारे में लिख दूं तो उसे ब्रह्मा भी नहीं बचा सकते। मैं पहले किसी के ...