मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मड़िहान। अपर जिला सहकारी अधिकारी सोनिया टंडन ने शनिवार को सहकारी समित जमुई, वी-पैक्स से संचालित क्रय केंद्र पथरौर और पचोखरा खुर्द क्रय केन्द्र का शुभारंभ किया। इन क्रय केंद्रों पर शनिवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई। किसान अरविंद कुमार सिंह का 50 कुंतल गेहूं खरीदा गया। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से पारदर्शी खरीद करने की हिदायत दी। कहा कि किसी भी किसान को गेहूं बेचने में दिक्कत न होने पाए। शासन की मंशा के अनुरूप गेहूं खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि उन्हीं किसानों से गेहूं खरीदा जाए, जिनके पास फॉर्मर रजिस्ट्री की आईडी हो। उन्होंने किसानों से भी अनुरोध किया कि वे फार्मर आईडी जरूर लाएं, जिससे उनकी ऊपज खरीदा जा सके। क्रय केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार को निर्देशित किया कि तपती धूप में क्रय केंद्र प...