प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सिंचाई खंड प्रयागराज प्रथम के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह,अधिशासी अभियंता अशोक कुमार सिंह, सहायक अभियंता आकाश सिंह, जेई गौरव कुमार राय के साथ मडियाहू ब्रांच की बड़ी नहर में जेसीबी से चल रही सफाई कार्य का सोमवार को निरीक्षण किया। शनिवार 6 जून के अंक में आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने क्षेत्र की नहरों में पानी का अभाव सहित सफाई कार्य को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।विकास खंड गौरा क्षेत्र के कहला भुजैनी, सुल्तानपुर गांव के पास चल रही खुदाई कार्य का निरीक्षण करते हुए अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि बार कटिंग तथा प्रोग्रेसिव सफाई का कार्य सही तरीके से की जाए। नहर की जो भी मिट्टी निकले उसे सही तरीके से व्यवस्थित कर डिस्पोजल किया जाए। आने जाने वाले सड़क मार्ग पर नहर की मिट्...