जौनपुर, फरवरी 28 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक डॉ. आरके पटेल ने एनएच-135ए के पाली बाजार से गुतवन तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुक्रवार को पाली बाजार में शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र की उन्नति और जनता की खुशहाली ही राजनीति का आधार है और इसी सोच के साथ परियोजना शुरू की गई है। एकमुश्त व्यवस्था योजना में स्वीकृत इस सड़क की लंबाई 8.30 किमी है तथा अनुमानित लागत 1497.61 लाख रुपये तय है। लंबे समय से मार्ग सुधार की मांग उठ रही थी। निर्माण शुरू होने से आवागमन आसान होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि सड़क क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगी। संचालन राजेश सिंह ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहा...