लखनऊ, जुलाई 6 -- मड़ियांव इलाके में साढ़े चार साल के मासूम अहम की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी प्रशांत उर्फ गौरव सिंह को पुलिस ने सोमवार को रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से अयोध्या (गोसाईंगंज, पहाड़पुर सरैया) का रहने वाला प्रशांत, बच्चे की मां का प्रेमी है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, महिला से अवैध संबंध बनाने में नाकाम रहने पर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। उन्नाव निवासी दिनेश की ओर से प्रशांत और पत्नी के खिलाफ मड़ियांव थाने में बच्चे अहम की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिनेश ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे की हत्या की है। इस मामले में तफ्तीश कर रही मड़ियांव पुलिस को आरोपी प्रशांत मड़ियांव पुलिस रेलवे लाइन के पास खड़ा मिला। उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर न...