गौरीगंज, अप्रैल 19 -- अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के थाना भाले सुलतान थाना शहीद स्मारक क्षेत्र में गेहूं की मड़ाई के दौरान हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक अपशब्द कहे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम पूरे पंछी पासी मजरे टांडा निवासी आलोक चंद्र ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने निजी ट्रैक्टर से ग्राम सरैया मजरे टांडा में गेहूं की मड़ाई करने गया था। मड़ाई के दौरान गेहूं की लाक नरम होने के कारण ट्रैक्टर बंद हो गया। यह भी पढ़ें- खेत की जुताई को लेकर विवाद में मारपीट संभावित नुकसान को देखते हुए आलोक ने मड़ाई करने से इनकार कर दिया। इसी बात पर वहां मौजूद आरोपी अलाउद्दीन भड़क गया और जातिसूचक अपशब्दों क...