मड़ाई कर रहा मजदूर थ्रेसर में फंसा, हुए कई टुकड़े
गंगापार, अप्रैल 7 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थाना के मिझुरा उर्फ दारा शिकोह गांव में मड़ाई के दौरान एक मजदूर थ्रेसर में फंस गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता पलभर में उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। हृदय विदारक दृश्य देख मौके पर रहे अन्य मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच ट्रैक्टर समेत चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बहरिया थाना के मिझुरा उर्फ दारा शिकोह गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित पुत्र राजकुमार अपने गांव के रोहित यादव के ट्रैक्टर से उनके खेत में मंगलवार दोपहर को गेहूं की मड़ाई करने मजदूर के रूप में गया था। मड़ाई के अंत में सुमित एक बोरी में गेहूं की बाल भरकर थ्रेसर में डाल रहा था तभी थ्रेसर ने हाथ के सहारे उसका शरीर ही खींच लिया। जब तक वहां मौजूद अन्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.