मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर, संवाददाता। हलिया थाना क्षेत्र के मझियार गांव में मोहन गुप्ता के मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सुबह लगभग 8 बजे मोहन गुप्ता और घर के सदस्य परिजन खेत पर गए थे। उसी समय मड़हे में आग लग गई। आग की लपटे देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से मोटर पंप चालू कर आग पर काबू पाया। तब तक आग से मड़हा और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मोहन गुप्ता ने बताया कि आग से 10 हजार नगदी सहित 50 हजार रूपए की क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...