जौनपुर, नवम्बर 16 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खंड के परियावां गांव में शुक्रवार की रात को एक मड़हे में आग लग गई। आग की चपेट में आकर आठ बकरियों की जलकर मौत हो गई। बकरियों को बचाने में पशुपालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे लोग तत्काल चिकित्सक के पास ले गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। गांव निवासी राजेंद्र राजभर ने रात को अपनी बकरियों को मड़हे में बांधकर घर में लेटा था। तभी अचानक मड़हे में आग की लपटें निकलने लगी। वह भागकर मड़हे में बंधी बकरियों को खोलने का प्रयास करने लगा। कुछ बकरियों को खोलने में वह झुलस गया। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आठ बकरियों की मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.