मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मड़वन, एक संवाददाता। मड़वन अंचल कार्यालय का प्रभार मंगलवार को पारू के सीओ मुकेश कुमार को सौंपा गया। मड़वन की वर्तमान सीओ ममता कुमारी के मातृत्व अवकाश पर चले जाने के कारण उन्हें प्रभार मिला है। मंगलवार को अंचल कार्यालय में विधिवत प्रक्रिया के तहत ममता कुमारी ने अपना प्रभार मुकेश कुमार को सौंप दिया। इसके साथ ही अब मड़वन अंचल से जुड़े सभी प्रशासनिक, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों का निष्पादन मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया जाएगा। प्रभार ग्रहण करने के बाद मुकेश कुमार ने कहा कि आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा और अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कर्मियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.