मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मड़वन। फंदा चौर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 4274 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। प्रभारी थानेदार कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर भारी मात्रा में शराब की खेप मंगाकर अनलोडिंग की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर शराब बरामद की। मौके से चार वाहनों को जब्त किया गया है। प्रभारी थानेदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्थानीय एक जनप्रतिनिधि के अलावा वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के दो लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। बरामद शराब और जब्त वाहनों को थाने पर लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...