मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़कागांव उत्तरी पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में 200 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। इसमें आवास योजना, शौचालय, पीएचईडी, पंचायती राज, विद्युत विभाग, सामाजिक सुरक्षा, लेबर कार्ड, बाल विकस आदि से संबंधित मामले थे। सहयोग शिविर में आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, ट्राई साइकिल व चश्मा का वितरण किया गया। बीडीओ विनय कुमार ने बताया कि विभिन्न मामले के नए आवेदन भी लिए गए, जिनका निष्पादन जल्द कर दिया जाएगा। शिविर में प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अर्चना कुमारी, थाना अध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस, सीआई उदय कुमार सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में 30 मामले का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन यह भी पढ़ें- कटिहार: ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कुल 220 आवेदनों में 212 आवेदनों क...