मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मड़वन, एक संवाददाता। पकड़ी पकोही पंचायत में शनिवार को तिरहुत प्रमंडल आयुक्त के सचिव संदीप शेखर प्रियदर्शी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मधुबन पोखर स्थित पंचायत सरकार भवन के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया। सचिव ने योजनाओं की पंजी का अवलोकन करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों में जीविका समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर बीडीओ विनय कुमार, बीपीआरओ रवि कुमार, सीडीपीओ अंशुबाला, चिकित्सा पदाधिकारी, जीविका के बीपीएम, मुखिया आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...