मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मड़वन (मुजफ्फरपुर), एक संवाददाता। जियन खुर्द पंचायत के वार्ड दो से 41 साल पहले लापता रामचंद्र महतो (63) रविवार को अचानक गांव पहुंच गया। लापता होने के 12 साल बाद परिजनों ने मृत मानकर उनका श्राद्धकर्म कर दिया। परिजनों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर के दौरान रामचंद्र महतो को पहचान से संबंधित कागजात और अस्थायी पते की आवश्यकता पड़ी। इसके बाद वे गांव पहुंचे। गांव में रामचंद्र को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। परिजनों ने बताया कि शादी के चार साल बाद रामचंद्र महतो की पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से वे तनाव में रहते थे। इस बीच घरेलू विवाद में मारपीट हो गई, जिसके बाद रामचंद्र महतो अपने दो बच्चों को लेकर घर से चले गए। काफी दिनों तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। खोजबीन भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।...