मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पुल के समीप मंगलवार की सुबह एक बस और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। बस के चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि टक्कर के कारण स्कूटी बस के चक्के में फंस गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। उसे आंशिक चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस से पैसेंजर निकल गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कूटी को बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.