मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के ऐमा बिशनपुर में दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मामले को लेकर पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाने के फुलवरिया राजधर निवासी मो. मनऊर आलम ने सोमवार को करजा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को उनकी पुत्री की ऐमा बिशनपुर निवासी मो. मोबीन के साथ शादी तय थी। फर्नीचर के अलावा उपहार स्वरूप पांच लाख रुपए देने की सहमति बनी थी। छेका के दिन साढ़े तीन लाख रुपए नकद दिया गया, जबकि डेढ़ लाख रुपये तीन बार में ऑनलाइन भेजा गया। आरोप है कि शादी से करीब 20 दिन पहले वर पक्ष ने बुलेट की मांग की। नहीं देने पर वर पक्ष ने लड़के की दूसरी जगह शादी करा दी। रुपए और सामान वापस मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। करजा थानेदार रामकृष्...