मिर्जापुर, जून 3 -- लालगंज। क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी मुन्ना दुबे के रिहायसी मड़ई एवं टिन शेड में मंगलवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे अज्ञात स्थिति में आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं दो मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, किंतु तब तक उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया। बरडीहा गांव निवासी मुन्ना दुबे उर्फ जय गोपाल दुबे पुत्र स्व. राम अचल दुबे रहने के लिए मड़ई एवं टिन शेड बनवा रखा है। उसी में गृहस्थी का सामान भी रखा था। मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे दिन में अचानक आग लग गई। जब मड़ई और टिन शेड में आग लगी तब अंदर कोई नहीं था। सभी मड़ई के बाहर थे। मड़ई में आग लगी देख मुन्ना दुबे ने शोर मचाना शुरू कर दिए। उनकी आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी व घड़ा से हैंडपंप और कुएं से निकाल कर आग ...