गाजीपुर, जून 9 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरदरपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। इस हादसे में मड़ई के अंदर रखा बाइक, साइकिल और अनाज समेत घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था। सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। सरदरपुर गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र श्यामनाथ यादव परिवार के साथ रिहायशी मड़ई में रहते हैं। अचानक मड़ई में लगी आग ने पूरी मड़ई को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- महम्मदापुर गांव में अग्निकांड में पांच झोपड़ियां जलकर राख चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर काफी प्रयास के ...