पिथौरागढ़, जून 8 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के मडमानले क्षेत्र में बीएसएनएल सहित निजी कंपनियों की सेवा बदहाल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सिंह ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर संचार सेवा सही करने की मांग उठाई। श्याम ने बताया कि तीन हजार से अधिक की आबादी को नेटवर्क की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। कई स्थानों पर टावर लगे हैं पर रेंज काफी कम होने से न ढंग से बात हो पा रही है और न बच्चे इंटरनेट का उपयोग कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र की बदहाल संचार सेवा को सही करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- मडमानले क्षेत्र में संचार सेवा बदहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...