बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- पहासू स्थित प्राचीन मठ मन्दिर के जीर्णोद्धार तथा की11वीं वर्षगांठ पर मन्दिर परिसर में विशाल भंडारा हुआ। इस मौके पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। प्रातः हवन पूजा कर माता रानी के विग्रह को फूलों से सजाकर छप्पन भोग लगाया तथाविशेष पूजा अर्चना की गई। पहासू के प्राचीन मठ मंदिर का जीर्णोद्धार कर अष्टभुजी दुर्गा माँ की प्राण प्रतिष्ठा स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने ग्यारह वर्ष पूर्व की थी।मंदिर परिसर में पूड़ी साग हलवा का भंडारा हुआ। इस मौके पर विपिन शर्मा,दिनेश पुजारी ,भूपेंद्र गौड, मनोज गर्ग,रिंकू शर्मा,गौरव जादौन,अवधेश कौशिक,संजीव भारद्वाज, रोहित कौशिक शैलू शर्मा,सुकांशु भारद्वाज,पप्पन सिंह,सर्वेश गिरी,संजय गिरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.