हिंदुस्तान ब्यूरो, मई 30 -- Bihar Government News: बिहार की सम्राट सरकार ने राज्यभर के धार्मिक न्यासों, मठों, मंदिरों और देवालयों की कीमती संपत्तियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा और कड़ा कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक संस्थानों की जमीन पर भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार अब व्यापक स्तर पर बड़े एक्शन की तैयारी में है। इसके तहत अतिक्रमण को पूरी तरह से मुक्त कराने के लिए एक 'विशेष सेल' का गठन किया जाएगा, जो पूरी प्रक्रिया की सीधे निगरानी करेगा।मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक यह महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में सूबे ...