बरेली, मार्च 14 -- मठ चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात बच्ची को स्कूटी से टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए थे। मगर शुक्रवार को कोतवाली में उन्होंने समझौता कर लिया। बता दें कि गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे 12 वर्षीय नव्या मठ चौकी के पास साइकिल चला रही थी तो एक स्कूटी सवार उसे टक्कर मारकर भाग गया। उसे टक्कर मारने के शक में पास ही बैठकर शराब पी रहे बांसमंडी निवासी विक्की व नमो ने वहां से गुजर रहे बाइक सवार सिकलापुर निवासी जुनैद और उसके भाई जुबैर व नावेद को पकड़ लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चले, जिससे विक्की, जुनैद, जुबैर और नावेद घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया। उपचार के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो दोनों पक्षों ने इनकार कर दिया और शुक्रव...