मठ की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर, जून 7 -- कुशीनगर। तरयासुजान क्षेत्र के डुमरिया और चौपथिया गांव स्थित चेरो कालीन मठ की भूमि से कथित अवैध कब्जा हटाने के लिए मठ के शिष्य ने विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम कुमार को ज्ञापन सौंपा है। बताया है कि इस मामले में तीन माह पूर्व गोरखपुर मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का अब तक अनुपालन नहीं हो सका है। इस विधायक ने तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार को आदेश का अनुपालन कराने की बात कही। चेरो कालीन मठ डुमरिया एवं चौपथिया के पदेन शिष्य रुद्रानंद ने विधायक को दिए ज्ञापन में बताया कि मठ की भूमि उनके तीन भाइयों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि से सटे कब्रिस्तान के अतिरिक्त लगभग 100 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और संबंधित लोग भूमि खाली करने को तैयार नहीं हैं।
ज्ञापन की जानकारी ज्ञापन में यह भी कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.