मोतिहारी, अप्रैल 18 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के कनछेदवा पंचायत में मठ की भूमि के कथित फर्जीवाड़े को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीण नरेंद्र नाथ सिंह, पुरेंद्र सिंह, राकेश सिंह सहित एक सौ से ज्यादा ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षर से डीएम, एसडीएम, थानाध्यक्ष एवं सरपंच को आवेदन देकर बिक्री पर रोक लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में ग्रामीणों के आवेदन के आलोक में सरपंच पार्वती देवी ने आवेदन पर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का अनुशंसा कर अग्रसारित किया है। दिए आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि महंत प्रभु दास द्वारा मठ की दान में मिली जमीन को जालसाजी कर निजी लाभ के लिए बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि पूर्व में गांव के लोगों द्वारा धार्मिक आस्था के तहत मठ को दा...