बलिया, अप्रैल 14 -- बांसडीहरोड। इलाके के आमघाट गांव के धरिक्षन बाबा के मठिया से एक साढ़ सोमवार को चोरी हो गया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर गांव के ही दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों चोरी की बात कबूल करते हुए सांड को एक झाड़ी में छिपाकर बांधने की जानकारी दी। इस सूचना पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो सांड की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। इस घटना से गांव में तनाव पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- चोरी करते दादी ने देखा तो पोते ने गला घोटकर मार डाला यह भी पढ़ें- मंदिर में चोरी मामले में दो किशोर हिरासत में, पूछताछ जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...