बगहा, जनवरी 31 -- लौरिया। थानाक्षेत्र के मठिया चौक पर स्थित यात्री पड़ाव से एक वृद्ध का शव स्थानीय पुलिस ने बरामद की है। इस बाबत थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एनएच 727 मार्ग में मठिया चौक पर स्थित यात्री पड़ाव में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...