सीवान, अप्रैल 20 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मठिया पंचायत के मठिया अंबेडकर नगर में रविवार को नवनिर्मित बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन राजद नेत्री हिना शहाब, जीरादेई पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, दरौली पूर्व विधायक सत्यदेव राम, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव तथा मठिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्थापित किये गए बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं मौजूद अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवनी एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके आदर्शो पर चलने को कहा। मौके पर मुखिया शशिप्रभा ...