छपरा, अप्रैल 21 -- फोटो 2 वाहनों की जांच करते सीनियर एसपी विनीत कुमार, साथ में पुलिस पदाधिकारी छपरा ,हमारे संवाददाता।. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मठिया चौक पर अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक वाहन जांच अभियान मंगलवार को चार घंटे तक चलाया गया। यह अभियान सीनियर एसपी विनीत कुमार की देख रेख में एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। पुलिस ने न केवल वाहनों की तलाशी ली, बल्कि वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र का भी सत्यापन किया। जिन चालकों के पास जरूरी कागजात नहीं पाए गए या जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले, उनके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई। इस दौरान सीनियर एसपी विनीत कुमार स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.