नई दिल्ली, अगस्त 19 -- शाम की चाय हो या हल्की भूख, कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो टेस्टी भी हो और ज्यादा हेवी ना हो। लोग अक्सर बाजार की नमकीन या मठरी ले कर बैठ जाते हैं, जो काफी अनहेल्दी होते हैं। ऐसे में आप सूजी से ये खस्ता नमकीन घर में ही बनाकर तैयार कर सकते हैं। हल्की भूख या स्नैकिंग के लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये नमकीन खाने में बहुत ही ज्यादा क्रिस्पी और टेस्टी बनता है, वहीं इसे बनाना भी कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है। मठरी से हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो ये नमकीन बनाकर रख सकते हैं। बाजार वाले नमकीन से ज्यादा हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी बनता है। बच्चे अक्सर बाहर का कुछ खाने की जिद करते हैं, तो उनके लिए भी ये सूजी का नमकीन बना सकते हैं। उन्हें खूब पसंद आएगा। तो चलिए फटाफट से देख लेते हैं इसकी रेसिपी-सूजी का नमकीन बनाने के लिए सामग्री ...