लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- भीरा, संवाददाता। भीरा थाना क्षेत्र के गांव मटेहिया में रामसागर की पोती अन्वी के मुंडन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए तीन गैस सिलेंडर मंगाए गए थे। इसी दौरान एक सिलेंडर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई और वह फट गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, हालांकि अन्य दो सिलेंडरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की लपटें पास ही रहने वाले बिंद्रा प्रसाद, सतीश, सरोज और जसपाल के छप्परों तक पहुंच गईं, जिससे उनके छप्परों में आग लग गई और छप्परों के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। हल्का लेखपाल गोपाल राणा ने मौके पर पहुंचकर घटन...