मटूरी ने शाहपुर को हरा ट्राफी पर जमाया कब्जा
बलिया, मई 10 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के वीरभानपुर फरसाटार में चल रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मटूरी ने शाहपुर को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मैच का शुभारंभ समाजसेवी आजम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्ले से गेंद उछाल कर किया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहपुर ने निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 31 रन बनाए। दूसरी पारी के खेल का शुभारंभ भाजपा नेता छट्ठू राम ने किया। जवाब में उतरे मटूरी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया तथा लक्ष्य प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में इलेवन स्टार जटपुरा बना विजेता मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूधिया प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.