बेगुसराय, जून 18 -- बलिया, एक संवाददाता। मटिहानी प्रखंड के तीन मुहानी से लेकर साहेबपुर कमाल प्रखंड के समस्तीपुर पंचायत तक प्रस्तावित रिंग बांध निर्माण को लेकर गुरूवार को जदयू नेता सुबोध कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पत्र सौंपकर शीघ्र निर्माण की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय नीतीश कुमार जी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के कारण साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित होते हैं। इस मांग को लेकर गायक एवं अभिनेता नीरज पाली, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, सुनील महतो, वरीय अधिवक्ता भारत सरकार (पटना उच्च न्यायालय) राहुल देव, संजय महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी माननीय प...