बेगुसराय, अप्रैल 27 -- मटिहानी। ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र बिहार की ओर से सोमवार को मटिहानी दो पंचायत के वार्ड 9 जिल्ला पुनार्वास में अग्नि बचाव (मॉकड्रिल) प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को आग लगने के विभिन्न कारणों तथा उससे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।अग्निशमन विभाग की टीम ने रसोई गैस सिलेंडर, बिजली शॉर्ट सर्किट एवं अन्य कारणों से लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके समझाए। साथ ही, आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता से कार्य करने की अपील की गई। मौके पर मौजूद प्रधान अग्निक संजीवन कुमार एवं प्रधान अग्निक उमेश कुमार, अग्निक चालक प्रशांत कुमार, अग्निक चालक नरोत्तम कुमार, अग्निक राज रौशन कुमार तथा अग्निक कौशलेंद्र कुमार सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...