बेगुसराय, फरवरी 23 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्स सोनापुर, दरियापुर एवं बलहपुर-01 में पैक्स निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सह बीसीओ अवध बिहारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति 23 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे। इस अवधि के दौरान संबंधित मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन के बाद 12 मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से संबंधित पैक्स के सदस्यों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची का अवलोकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.