मटिहानी: हजारों की संपत्ति जलकर राख
बेगुसराय, मई 4 -- मटिहानी। प्रखंड क्षेत्र की मटिहानी दो पंचायत अंतर्गत जिला पुनर्वास वार्ड संख्या 9 में सोमवार को फूस के डेरा में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित मुकेश ठाकुर ने बताया कि डेरा में रखे लगभग 21 मन भूसा, 13 मन गेहूं समेत जलावन आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के बाद तत्काल 112 आपात सेवा एवं अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित परिवार ने मटिहानी थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई एवं सहायता की मांग की है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.