मथुरा, नवम्बर 28 -- नगर निगम द्वारा शुरू कराए गए बंदर पकड़ो अभियान के तीसरे दिन गुरूवार को डीग गेट क्षेत्र के मटिया गेट एवं होली गेट क्षेत्र की होली वाली गली में पिंजरे लगाकर 202 बंदरों को पकड़ा गया। इन दोनों स्थानों पर पोर्टल पर मिली बंदरों की आतंक की शिकायत पर कार्रवाई की गयी। नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा मंकी केचर राशिद खान के निर्देशन में काम कर रही टीम ने गुरूवार को डीग गेट स्थित मटिया दरवाजा पर पिंजरे लगाए। कुछ दी देर में यहां बंदरों का एक समूह पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद पुन: पिंजरा लगाया तो कुछ और बंदर पकड़े गए। टीम ने पोर्टल पर मिली बंदरों की आंतक की शिकायत के मद्देनजर होली गेट क्षेत्र स्थित होली वाली गली में पिंजरा लगाया। दोनों ही स्थानों पर कुल 202 बंदर पकड़े गए। पकड़े गए बंदरों को छोटे पिंजरों में शिफ्ट किया गया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.