चम्पावत, मई 17 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले में मटियानी बैंड से असलाड़ मोटर मार्ग जिसकी कुल लंबाई पांच किलोमीटर है, के किमी पांच पर आबादी क्षेत्र न होने के कारण लंबे समय से बंद पड़े हिस्से को जेसीबी एवं ब्रेकर मशीन की सहायता से खोल दिया गया है। इस मोटर मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग से भी जोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी सुनिश्चित हो सकेगी। वहीं, बाराकोट विकासखंड के अंतर्गत बरदाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत नदेड़ा के भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क पर भारी बारिश के कारण जमा हुए मलबे को भी पूरी तरह हटाकर मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सिप्टी-अमोड़ी सड़क में तीन स्थान में बनेंगे पुल लगभग ढाई किलोमीटर लंबे प्रभावित हिस...