बगहा, मार्च 8 -- जमुनिया, एक संवाददाता। मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा सीमा सड़क पर मटियरिया थाने के समीप वाहन ने स्कूटी में ठोकर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान गोवर्धना थाना क्षेत्र के बनकटवा के वार्ड-10 के देवनारायण महतो के 20 वर्षीय पुत्र रामू महतो के रूप में हुई है। मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक बिना हेलमेट पहने स्कूटी चला रहा था। दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्कूटी को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। पुलिस वाहन व चालक की पहचान में जुटी है। रामू महतो स्कूटी से सीमा सड़क होते हुए अपने गांव बनकटवा जा रहा था। इसी दौरान मटियरिया थाने के पास किसी वाहन ने उसे जोरदार ठोकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.