मोतिहारी, फरवरी 17 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता । राजस्थान के भिवाड़ी पटाखा विस्फोट कांड में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया पंचायत के वार्ड नम्बर एक टोला नन्हकार के दो युवकों की मौत हो गई। मृतको में राजदेव पासवान का पुत्र श्याम कुमार 18वर्ष तथा कृष्णा राम का पुत्र अमरेश कुमार 19वर्ष शामिल है। मृतक के पिता राजदेव राम एवं कृष्ण राम ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें फोन पर किसी ने दी । ये लोग घटना को पुष्टि भिवाड़ी में रह रहे अन्य लोगों से की तो उनलोगों ने घटना को सही बताया । घटना की जानकारी मिलते ही घर व गांव में कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। जो जहां सुना वहीं से मृतक के घर चल दिया। दरवाजे पर देखते देखते सैकड़ों पुरुष महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। मृतक श्याम की मां नीतू देवी दहाड़ मार कर रो रही थी। ...