फिरोजाबाद, मई 22 -- मटसेना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आगरा से एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव ढकपुरा निवासी 32 वर्षीय मनीशा की 14 साल पूर्व रानीपुरा निवासी कमलेश के साथ शादी हुई थी। कमलेश एक प्राइवेट कंपनी के टावर पर काम करता है। गुरुवार देर शाम मनीशा की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे हरदासपुरा चौराहा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक से दवा दिला लाए लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि दांत में दर्द होने पर दवा खाने से तबीयत बिगड़ी थी...