लातेहार, फरवरी 21 -- मनिका प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मटलौंग पंचायत अंतर्गत हरैया टोला में जल नल योजना के तहत लगाए गए पानी टंकी अब ग्रामीणों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए इस टंकी से अब तक एक बूंद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की है। वहीं मटलौंग पंचायत की मुखिया मायारानी देवी ने इस मामले में ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मटलौंग पंचायत में लगाए गए पानी टंकियों में से मात्र पांच से दस प्रतिशत ही कामयाब है, बाकी टंकी लगाने के कुछ ही दिनों के बाद से खराब पड़ी है। लेकिन सबसे हैरानी की बात है कि हरैया टोला में कराए गए बोरिंग से पानी नहीं निकलने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.