रांची, मार्च 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिंहपुर नर्सिंग होम मुरी में एक मरीज के पेट की आंत में फंसी मटन की हड्डी को सफल ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली। अस्पताल के संचालक सह चिकित्सक डॉ रमनेश प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ जिले के बरलांगा निवासी कलेश्वर महतो को पेट दर्द की शिकायत के बाद उनके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच के बाद मरीज को सामान्य दवा दी गई, लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबीयत और खराब होने लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट आने पर चिकित्सक भी हैरान रह गए, क्योंकि मरीज की आंत में मटन की हड्डी फंसी हुई थी, जिससे आंत के कई हिस्सों में घाव बन गए थे।स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। लगभग तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक हड्डी को बाहर...