गिरडीह, अप्रैल 13 -- बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेनरो मे तिलकोत्सव समारोह के बाद मटन परोसने के सवाल पर बाराती-सराती के बीच धामा चौकड़ी मच गई। मटन परोसने के सवाल पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मार पीट हो गई। मारपीट की इस घटना में सराती पक्ष से एक व्यक्ति का माथा फट गया है। जबकि बराती पक्ष से एक व्यक्ति का पैर टूट जाने की बात बताई जाती है। जबकि कई अन्य लोग चोटिल भी हुए है। बताया जाता है कि खाना खाने के दौरान बाराती और सराती के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों के सुझ बुझ पर मामला शांत हुआ। हलांकि यह मामला बेंगाबाद थाना नहीं पहुंचा और घायलों को अपने स्तर पर प्राइवेट से इलाज कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रांची में एक बच्चे का पिता बना हैवान! नाबालिग लड़की के घर में घुस किया रेपमटन परो...