देवरिया, फरवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे पर मटन कच्चा होने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच रेस्टोरेंट संचालक पर एक युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकसराय बदलदास बदली निवासी शिवम गुप्ता और विवेक कुमार गुप्ता सोनूघाट चौराहे पर भोजनालय चलाते हैं। बुधवार शाम चौराहे के ही एक व्यक्ति ने अपनी दुकान पर लगभग डेढ़ किलो मटन पकाने के लिए दिया था। निर्धारित समय के बाद जब वह युवक भोजन लेने पहुंचा, तो उसने मटन ठीक से न पकने की शिकायत की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.